
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब और राजस्थान को लेकर देश के खुफिया विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 20 जुलाई ( विश्व वार्ता)पंजाब और राजस्थान को लेकर देश के खुफिया विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. राजस्थान- पंजाब बॉर्डर पाकिस्तान, खालिस्तानी समर्थकों और हार्ड कोर एलिमेंट के गढ़ बनते जा रहे हैं, जिसमें राजस्थान के 2 जिलों गंगानगर और हनुमानगढ़ के लिए अलर्ट है. अलर्ट के मुताबिक- ये जिले पंजाब के गैंगस्टरों और प्रो खालिस्तानियों के लिए आपरेशन्स का नया गढ़ है. ISI ने पंजाब के बाद अब राजस्थान को आतंकी पृष्ठभूमि के लिए इस्तेमाल करने का नया प्लान तैयार किया है.
पंजाब के बाद अब सीमा पार पाकिस्तान आईएसआई ने राजस्थान को आतंकी अड्डे के तौर पर इस्तेमाल करने की नई योजना तैयार की है। अलर्ट में लिखा गया है कि पाकिस्तान के बाद अब आईएसआई पंजाब, राजस्थान में ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स, हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक पहुंचाने की साजिश रच रहा है.























