

अवैध खनन रोकने गए थे डीएसपी सुरेंद्र सिंह की दिनदिहाडे हत्या
इसी साल होना था सुरेंद्र सिंह को रिटायर्ड
खनन माफिया और उसके किसी किसी भी साथी को बख्शा नहीं जायेगा-गृहमंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 19 जुलाई ( विश्व वार्ता) हरियाणा के नूंह जिले में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या से पूरे प्रदेश में हडक़ंप मच गया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह को इसी साल रिटायर होना था सुरेंद्र सिंह ने सोचा भी न होगा कि ड्यूटी से रिटायर होने से पहले वह जिंदगी से ही रिटायर हो जायेंगे और वो भी इस तरह से ।
गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या पर अब प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का भी बड़ा बयान सामने आया है विज ने पुलिस को इस मामले में कोई कसर न छोड़ते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है विज का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले खनन माफिया और उसके किसी किसी भी साथी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा























