मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत को हाईकोर्ट से झटका
चंडीगढ़, 19 अप्रैल ( विश्ववार्ता) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी और मैनेजर बताए जाने वाले शगनप्रीत सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आए शगनप्रीत ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे अब कोर्ट ने रद्द कर दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने सुरक्षा की अर्जी को मंजूर कर लिया है
इससे पहले अदालत ने कहा था कि शगनप्रीत को भारत आकर जांच में शामिल होना पड़ेगा।
























