
पंजाब के पानी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर किसान संगठन होने जा रहे है इकट्ठा
चंडीगढ़, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब में पानी के मसले पर किसान संगठन एक बार फिर एकत्रित होने लगे है। मोहाली के अंब साहिब में 5 अगस्त को आने का न्यौता दिया गया है। किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि संविधान में पानी को राज्य का मसला बताया गया है और राज्य ही इस पर फैसला लेगा कि पानी आगे किसी को देना है या नहीं।























