बिंग ब्रेकिंग न्यूज: अमेरिकी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग
कई लोगो के मारे जाने की खबर
चंडीगढ़, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता) बडी खबर अमेरिका के इंडियाना मॉल से आ रही है जहां फिर से सरेआम लोगों पर गोली चलाए जाने का मामला आया है। घटना ग्रीनवुड शहर के इंडियाना मॉल की है। गोलीबारी में कई लोगो के मारे जाने की खबर मारे जाने वालो मे एक संदिग्ध बंदूकधारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में से एक हमलावर भी है।























