de
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की आज पैरोल खत्म, जायेगें जेल
डेरा मुखी ने जेल जाने से पहले लांच किया गीत
चंडीगढ, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल कल यानि रविवार को समाप्त हो गई है। आज डेरा मुखी की रोहतक जेल में जायेगें। एक माह की पैरोल के दौरान राम रहीम पुराने स्वरूप में लौट आया है।
पैरोल समाप्त होने से पहले डेरा मुखी ने शनिवार की रात अपने अनुयायियों के लिए पांच मिनट का एक गाना भी लांच किया। जिसके शब्द ‘पाप छुपाके, पुण्य दिखाके’ है। गाना लांच होने के करीब 20 घंटे के भीतर 21 लाख से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है। आज राम रहीम को वापस रोहतक जेल लाया जाएगा। इसे लेकर जेल प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जेल प्रबंधन ने रविवार को राम रहीम की बैरक में जांच करवाई। इसके अलावा सोमवार को सुबह रोहतक पहुंचने पर उसका मेडिकल करवाया जाएगा। जिसके बाद वह पहले की भांति एक कैदी के रूप में जेल में रहेगा।























