
पंजाब के पठानकोट मे शर्मनाक घटना, रिश्ते हुए तार तार
बुआ के बेटे ने ही बहन को किया अपने दोस्तो के हवाले
चंडीगढ, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता): आज समाज किस दिशा की ओर जा रहा है पता नही चल रहा है, रिश्तो की अहमियत लगातार घटती जा रही है, आज पठानकोर्ट मे एक मामला सामने आया है जिसने रिश्तो को तार तार कर दिया है। पठानकोर्ट जिले के धार कलां इलाके में बुआ के बेटे ने अपनी नाबालिग बहन को होटल में ले जाकर अपने एक दोस्त के हवाले कर दिया। उस दोस्त ने नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाने के साथ ही अश्लील फोटो भी खींचे। पुलिस ने पीडि़ता शिकायत पर दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।























