आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
चंडीगढ़, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता) संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसद यह मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा. माना जा रहा है कि इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार रह सकता है. विपक्ष मानसून सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा करने की मांग कर रहा है.संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय की ओर से राहुल गांधी से पूछताछ, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकती है.