

आज से मंहगाई की बडी मार: दूध-दही और चावल-आटा समेत घूमना-फिरना होगा महंगा
जानिए किन-किन चीजों पर सरकार ने बढ़ाई जीएसटी
होटल और अस्पताल के कमरे हो जाएंगे महंगे
देश में पहली बार जब दही, लस्सी, छाछ और पनीर जैसी चीजेें भी को जीएसटी के दायरे में
चंडीगढ़, 18 जुलाई ( विश्व वार्ता) आज से देश मे मंहगाई की बडी मार पडेगी। नई दरों के लागू होने के साथ ही देश में आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ेगा और यह आपके किचन के बजट को भी बिगाड़ सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पैक्ड दही, लस्सी, छाछ, पनीर, आटा और चावल को सरकार ने 5 फीसदी जीएसटी फैसला किया है। यह पहली बार है जब देश में दही, लस्सी, छाछ और पनीर जैसी चीजों को जीएसटी के दायरे में लाया गया है।
इन चीजों पर पहली बार लगेगा जीएसटी
दही, लस्सी, छाछ (5% जीएसटी)
पनीर (5% जीएसटी)
सभी प्रकार का गुड़ (5% जीएसटी)
खांडसारी चीनी (5% जीएसटी)
शहद (5% जीएसटी)
चावल, राई, जौ, जई (5% जीएसटी)
आटा (5% जीएसटी)
नारियल पानी (12% जीएसटी)
चावल का आटा (5% जीएसटी)
होटल और अस्पताल के कमरे हो जाएंगे महंगे:
इसके साथ ही अब होटल में 1000 रुपए से कम का कमरा लेने पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। इससे पहले दोनों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया था।
इन वस्तुओं के भी बढ़ सकते हैं दाम: एलईडी लाइट्स, एलईडी लैम्प्स, चाकू, ब्लेड, पेपर कैंची, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स, केक-सर्वर्स, मैप्सम चार्ट्स आदि की कीमतों में इजाफा हो सकता है, क्योंकि सरकार की ओर से इन सभी वस्तुओं पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही बैंक की ओर से चेकबुक जारी करने पर ली गई फीस पर भी अब 18 फीसदी जीएसटी लगेगा।























