
जानिये आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार मे शुरुआती गिरावट देखने के बाद सेंसेक्स में 300 अंकों की मजबूती देखने को मिली है। निफ्टी भी संभलकर 15800 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है। सोमवार को शुरुआती झटकों के बाद सेंसेक्स 326.84 (0.62त्न) अंक ऊपर चढक़र 53,234.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 83.30 अंक चढक़र 15835.35 पर बंद हुआ।




















