
मोहाली जिले मे प्रेेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पति को दी खौफनाक मौत
उम्र में बड़ा होने से नहीं करती थी पसंद
यह पूरा मामला डेराबस्सी का .. पढिये पूरी खबर.
चंडीगढ़, 2 जुलाई ( विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले में एक पत्नी ने अपने पति का बड़ी बुरी तरह से कत्ल किया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह वारदात की। खास बात तो यह कि कत्ल करने के बाद पत्नी ने इसे एक हादसा दिखाने की साजिश रची।
पुलिस के कड़े रुख से पत्नी ने सबकुछ कबूल दिया। साथ देने वाले प्रेमी का नाम भी सामने आ गया। बतादें कि, इन दोनों को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कड़ी कार्रवाई कर रही है। पत्नी की पहचान ममता देवी और उसके प्रेमी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (22 साल) के रूप में हुई है।
दरअसल, पूरा मामला डेराबस्सी इलाके का है बीते 29 जून को डेराबस्सी में रेलवे लाइन के किनारे एक शख्स का शव बरामद किया गया था शख्स का शव काफी खराब हालत में था उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि यह शव ममता के पति सहदेव (49) डेराबस्सी निवासी का है।
इधर, सहदेव के साथ इस घटना में हत्या का एंगल देखते हुए पुलिस ने जब अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया तो सारे बंद पन्ने खुलते चले गए हत्या के हाथों को सूंघते हुए पुलिस सहदेव की पत्नी ममता तक जा पहुंची पुलिस ने सहदेव की पत्नी ममता से यह कबुलवा लिया कि सहदेव की हत्या हुई है और उसने ही की है
जब पत्नी सहदेव से पूछा गया कि उसने हत्या क्यों की तो उसका कहना था कि उसका पति सहदेव उससे उम्र में काफी बड़ा था और इसलिए वह उसे पसंद नहीं था पत्नी ममता ने बताया कि उसने एक प्रेमी बना रखा है जिसका नाम हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (22 साल) है। जिसके बारे में सहदेव जान गया था। इसी के चलते उसने और उसके प्रेमी ने प्लानिंग बनाई कि सहदेव को रास्ते से हटा दिया जाए। ममता ने बताया कि पति सहदेव को शराब पिलाने के बाद वह और उसका प्रेमी रेलवे लाइन के किनारे ले गए और पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी इसके बाद शव ऐसे वहां छोड़ दिया कि किसी को हत्या का शक न हो।























