
जानिये सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) सप्ताह के तीसरे दिन आज शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। खुलते ही सेंसेक्स करीब 400 अंक नीचे गिर गया। करीब 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स 52154.49 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी में 120 अंकों की गिरावट देखी गई।


















