
डेराबस्सी की फैक्टरी में लाखो की लूट की खबर
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के डेराबस्सी से आ रही है जहां एक फैक्टरी में पांच लाख रुपये की लूट की खबर आ रही है। जानकार सूत्रो से खबर है कि लुटेरों ने गार्ड को जख्मी कर वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने गंडासी व रॉड से हमला कर गार्ड को गंभीर जख्मी कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव भांखरपुर में एक ट्रांसपोर्टर का गोदाम है। यहां पर चार गार्ड शिफ्टों में तैनात रहते हैं। बीती रात करीब 1:00 बजे दो गार्ड मौके पर तैनात थे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी डेराबस्सी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।























