
आज चंडीगढ मे यूथ कांग्रेस करेगी ‘अग्निपथ’ योजना का जोरदार विरोध
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश मे बवाल मचा है। ‘अग्निपथ’ योजना का देश भर में विरोध हो रहा है। देश में कई जगह तोड़-फोड़, आगजनी, ट्रेनों के डिब्बों में आग समेत हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। अब चंडीगढ़ में भी यूथ कांग्रेस इस योजना का विरोध शुरू कर रही है। आज सेक्टर 7/26 लाइट पॉइंट पर सुबह 11 बजे के लगभग यह विरोध शुरू होगा। इसे लेकर चंडीगढ़ पुलिस भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने कहा कि प्रदर्शन में 60 से 70 यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।























