
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज युवाओं के लिए किया बडा ऐलान
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) :प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन मोड में भर्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार अगले डेढ़ वर्षों में अपने विभिन्न विभागों में 10 लाख भर्तियां करेगी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वो ऐलान कर दिया है, जिससे देश के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ जाएगी| आखिर देश के युवा इसी ऐलान का तो इंतजार कर रहे थे| फिलहाल, पीएम मोदी ने उनका इंतजार खत्म करते हुए उन्हें बड़ी खुशखबरी दे दी है| बतादें कि, पीएम मोदी ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है| पीएम मोदी अब खुद नौकरियों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं|
दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार यानि आज मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की| जहां समीक्षा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों निर्देश जारी किया अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए| बतादें कि, पीएम मोदी के इस तरह के निर्देश की जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है|






















