
ईडी द्वारा सोनिया व राहुल गांधी को तलब करने के विरोध चंडीगढ में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के विरोध में चंडीगढ़ मे कांग्रेस का ईडी दफ्तर से थोड़ा दूर प्रदर्शन किया। पुलिस की ईडी दफ्तर के बाहर घेराबंदी होने के चलते कांग्रेसी यहां प्रदर्शन नहीं कर पाए। चंडीगढ़ कांग्रेस के नए प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की समेत कई और कांग्रेसी नेता धरना स्थल पर मौजूद हैं। जैसे ही कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय की ओर निकले तो कुछ ही दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें लिया। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।























