
कोरोना देश मे फिर लगा डराने, पढिये देश के 28 जिले रेड जोन में
स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर से सख्ती बरतने के दिये निर्देश
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) देश मे कोरोना फिर से रफ्तार पकडने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढऩे की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।





















