
प्रधानमंत्री मोदी कल हिमाचल के दौरे पर
कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद
चंडीगढ, 30 मई (विश्व वार्ता)भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शिमला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में देश भर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री मोदी 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे. कुछ लाभार्थी शिमला में आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे, वहीं शेष डिजिटल तरीके से शामिल होंगे






















