
पंजाबी गायक दलेर मेंहदी के साथ हरियाणा सीएम खट्टर का कार्यक्रम रद्द
चंडीगढ, 30 मई (विश्व वार्ता) – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज गुरुग्राम में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला की दुखद मृत्यु के बाद शोक स्वरूप इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है।
गौरतलब है कि आज गुरुग्राम में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दलेर मेहंदी द्वारा हरियाणा के विकास कार्यों पर बना गाना लॉन्च किया जाना था।





















