
इस वक्त की बडी खबर पटियाला जेल से
जेल में बंद ड्रग तस्कर जगदीश भोला से बरामद हुआ मोबाइल फोन
प्रशासन में मची खलबली
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता) पटियाला जेल में बंद जगदीश भोला के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि पिछले दिनों एडीजीपी पंजाब की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी। एडवाइजरी जारी होने के बाद से यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर जेल मंत्री ने कहा कि अगर जेल में मोबाइल फोन मिलता है तो इसकी जिम्मेदारी जेल अधीक्षक की होगी. बतां दे कि पटियाला की इस हाई प्रोफाइल जेल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया भी बंद है।























