
चंडीगढ मे सीबीआई ने फायर ऑफिसर को रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता): चंडीगढ सेक्टर-38 के स्टेशन फायर ऑफिसर को सीबीआई ने देर शाम 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के हस्ताक्षर करवाकर जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिलवाने के नाम पर रुपये मांग रहा था।





















