
आज जानिये शेयर बाजार का हाल
चंडीगढ, 25 मई (विश्व वार्ता) सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद दोनों सूचकांक अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ।



















