
15 दिन में 15 देशों तक पहुंचा मंकीपॉक्स
भारत में भी इसे लेकर खलबली, सरकार पूरी तरह अलर्ट
तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस महज 15 दिन में 15 देशों में पहुंच गई है। कोरोना के बाद मंकीपॉक्स के फैलने की खबर दुनिया के लिए अच्छी नहीं है। भारत में भी इसे लेकर खलबली है। यूं तो देश में इसका कोई केस नहीं है। लेकिन, सरकार पूरी तरह अलर्ट है।





















