
IPL 2022: आखिरी लीग मैच में पंजाब की जीत
चंडीगढ, 23 मई (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है हैदराबाद के 158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। किंग्स की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने सबसे अधिक रन बनाए। वह 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।





















