
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की आज आय से अधिक संपत्ति मामले मे कोर्ट मे सुनवाई
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाईकोर्ट मे अहम सुनवाई होगी। बतां दे कि दिल्ली के राऊज एवन्यू कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब राऊज एवन्यू कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है।.
बता दें कि सीबीआई ने 26 मार्च, 2010 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की थी। इसमें बताया गया था कि चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनकी वैध आय से काफी अधिक 6.09 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाई है। यह उनकी आय से कहीं ज्यादा है। हालांकि चौटाला परिवार इन आरोपों को हमेशा से ही राजनीति से प्रेरित बताता रहा है।





















