IPL 2022 : पंजाब की प्लेऑफ उम्मीदें कायम
पंजाब ने बेंगलुरु हराया
चंडीगढ, 14 मई (विश्व वार्ता) पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो की 29 गेंद में सात छक्के और चार चौके जड़ित 66 रन की पारी द्वारा दिलाई गई आक्रामक शुरुआत के बाद लियाम लिविंगस्टोन (70 रन) के अर्धशतक से आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 9 विकेट पर 209 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. पंजाब किंग्स की पारी में 14 छक्के और 16 चौके जड़े थे जिससे 148 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बने. बेयरस्टो और लिविंगस्टोन (42 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद आरसीबी के लिये वानिंदु हसरंगा ने बीच के ओवरों में और हर्षल पटेल ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की.