
फटाफट चेक कीजिये सोने व चांदी के दाम
चडीगढ, 6 मई (विश्व वार्ता):आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दिखी. पिछले दो सत्रों में तेजी के बाद आज सोने का रेट 51 हजार से नीचे आ गया. हालांकि, चांदी की कीमत में आज 144 रुपये की तेजी देखी जा रही है.आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा मूल्य 108 रुपये गिरकर 50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कुछ सत्र से सोने की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई थी.


















