
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने संभाला पदभार
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने पदभार संभाला. उदय भान की ताजपोशी को लेकर दिल्ली बॉर्डर से चंडीगढ़ तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में अपना पदभार संभाला.























