
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ प्रशासन ने बदला अपना फैसला
अब बिना वैक्सीनेशन वाले छात्र भी जा सकेंगे स्कूल
सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था ऐतिहासिक फैसला
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 12-14 साल के बच्चों के बिना टीका लगवाए चार मई से स्कूलों में प्रवेश पर रोक के आदेश को फिलहाल अगले निर्णय तक स्थगित कर दिया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि किसी व्यक्ति को टीकाकरण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. लिहाजा प्रशासन को अपना निर्णय बदलना पड़ा. इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. अब छात्र कोरोना वैक्सीनेशन के बिना भी स्कूल में प्रवेश कर सकेंगे. इससे अभिभावकों और छात्रों को काफी राहत मिली है.
जानकारी के लिए बतां दे कि कोरोना वैक्सीनेशन पूरी तरह से ऐच्छिक है और केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में एफिडेविट दे चुकी है। हालांकि शहर में ‘वैक्सीन नहीं तो स्कूल नहीं’ जैसी प्रथा शुरू करने से वैक्सीन बच्चों के लिए बाध्यता बन सकती थी, इसलिए प्रशासन ने अपना आदेश वापस ले लिया।























