खालसा कालेज के प्रिंसिपल डा. महल सिंह को हरप्रीत संधू ने कुदरती मनमोहक दृश्यों को बयान करती पिकटोरियल विजुअल की भेंट
अमृतसर, 3 मई( विश्व वार्ता )पंजाब के हरे भरे खेतों की मनमोहक सुंदरता को दर्शाती पंजाब की सच्ची कुदरत के बारे पिकटोरियल विजुअल आज खालसा कालेज के प्रिंसिपल डा. महल सिंह को नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत संधू की ओर से भेंट की गई।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. महल सिंह ने पंजाब के खुशगवार माहौल को उजागर करने वाली इस तस्वीर रचना को संकलित करने के लिए पंजाब के वकील, लेखक व नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत संधू के सुहृदय प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही संधू द्वारा भेंट की गई खूबसूरत पुस्तक साडा सोहना पंजाब को कुदरत प्रेमियों व सैलानियों के लिए एक खजाना बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. महल सिंह ने हरप्रीत संधू को इस दिलकश रचना के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर हरप्रीत संधू ने कहा कि उन्होंने मनमोहक कुदरती स्थानों पर आधारित यह रचना पंजाब के प्रेरणादायक कुदरती अजूबों को पेश करने के मकसद से तैयार की है जोकि कुदरत प्रेमियों, सैलानियों द्वारा अनछुए नजारों को जाहिर करती है। उनकी यह रचना प ंजाब राज्य के पर्यटन की संभावनाओं को उत्साहित करने के लिए सहायक सिद्ध होगी।























