
सप्ताह के चौथे दिन जानिये आज बाजार का कैसा रहा हाल
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता) सप्ताह के चौथे दिन आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. बीएसई का सेंसेक्स 296 अंक या 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 57,115 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 93 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,132 के स्तर पर शुरुआत की. वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 57,521.74 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 206.65 अंक यानी 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 17245.05 के स्तर पर बंद हुआ.


















