
सप्ताह के पहले दिन आज शेयर बाजार कर सकता है गिरावट का सामना
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्व वार्ता) सप्ताह के पहले दिन आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट का सामना कर सकते है, ग्लोबल मार्केट के दबाव में कई फैक्टर आज निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित करेंगे। ग्लोबल मार्केट का दबाव आज भी कायम है और कई ऐसे फैक्टर हैं, जिनकी वजह से दोनों इंडेक्स पर एक बार फिर बिकवाली हावी हो सकती है।


















