
चंडीगढ एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक को छेडछाड के आरोप मे किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के नामी एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित को जिला अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। आरोपित की पहचान एलांते के कार्यकारी निदेशक अनिल मल्होत्रा के तौर पर हुई। महिला की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।





















