
चीन मे कोरोनावायरस का ताडंव
कई शहरो मे लगा लॉकडाउन
पिछले 24 घंटे मे आये इतने हजार नये मामले
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) जहां देश और विदेश मे कोरोनावायरस के बाद हालात सामान्य हो रहे है वही कोरोनावायरस जिस देश से फैला यानि की चीन मे अब कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 412 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है।






















