
रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को हराया
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) IPL के 12वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया। हैदराबाद को जीत के लिए 170 रन बनाने थे, लेकिन टीम 157 रन ही बना सकी। जीत के लिए उसे आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। गेंद जेसन होल्डर के हाथ में थी। होल्डर ने इस ओवर में 3 विकेट लेकर मैच ही खत्म कर दिया।





















