
पंजाब ने नही थम रही गोलीबारी की घटनाएं!
गुरदासपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर कम से कम तीन लोगों की मौत
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब की कानूनी व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है। हाल के दिनों में एक के बाद एक फायरिंग की खबरें आ रही हैं. इसी बीच गुरदासपुर के गांव फुलारा में आज जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस दौरान एक पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।





















