
रसेल की धमाकेदार पारी से जीता कोलकत्ता
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) उमेश यादव की उम्दा गेंदबाजी के बाद आंद्रे रसेल के तूफानी अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पंजाब किंग्स के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर KKR ने आसान जीत हासिल की.





















