मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकार सुमित जोशी की बेटी के असामयिक निधन पर जताया शोक
हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने भी जताई संवेदना
चंडीगढ़,1 अप्रैल(विश्व वार्ता )पत्रकार सुमित जोशी की बेटी मीनल जोशी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बेटी मीनल का जाना जोशी परिवार के लिए असहनीय है। मान ने कहा कि ईश्वर की मर्जी के आगे किसी का जोर नहीं चलता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दे और जोशी परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। वित्त एवं सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी सुमित जोशी के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि बेटी मीनल का असामयिक निधन बेहद दुखद है।























