
पुर्तगाल का साओ जॉर्ज द्वीप सप्ताह भर से भूकंप झटको मे कांपा
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) ये पुर्तगाल का साओ जॉर्ज द्वीप है। यहां बीते हफ्ते सैकड़ों बार भूकंप के हल्के झटके लगे। भूकंप के इन झटकों को विशेषज्ञों ने भूकंप संकट करार दिया है और अधिकारी आपात योजना बनाने में जुटे हैं। एक्सपट्र्स का कहना है कि यह द्वीप स्पेन के ला पाल्मा के ज्वालामुखी विस्फोट जैसी त्रासदी का गवाह बन सकता है। ला पाल्मा ज्वालामुखी से 85 दिनों तक लावा निकला था, जिसने हजारों घर तबाह कर दिए थे।





















