
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धमाकेदार मुकाबले मे पंजाब ने मारी बाजी
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) आईपीएल -2022 के दूसरे दिन पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। आइपीएल 2022 के तीसरे लीग मैच में पंजाब किंग्स को जीत के लिए आरसीबी ने 206 रन का बड़ा लक्ष्य दिया, लेकिन इस टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाकर मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। पंजाब की जीत में टीम के बल्लेबाज खास तौर पर निचले क्रम के बैट्समैन शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ का बड़ा योगदान रहा। स्मिथ ने 3 छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन और शाहरुख खान ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।





















