
पंजाब मे सरकारी बसो को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को घेरा
कांग्रेस विधायक बाजवा ने टवीट कर क्या कहा पढिये
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब की सत्ता पर आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत से काबिज हो गई है। लेकिन विपक्ष मे बैठी कांग्रेस ने आज आम आदमी पार्टी को बसो के मुद्दे पर आज पूरी तरह घेरा। कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने आज टवीट कर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगे यह मांग उठाई कि पीआरटीसी व पनबस की बसों को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली तक जाने की इजाजत नहीं है। बाजवा ने कहा किइस सेवा में देरी से पंजाब सरकार के हितों का नुकसान हो रहा है। वहीं पंजाब का आम आदमी और खासकर एनआरआई को परेशानी हो रही है।





















