
सिटी ब्यूटीफुल मे हुआ पहले हुनर हाट मेले का आगाज
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हॉट मेले का किया दौरा
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) सिटी ब्यूटीफुल मे सेक्टर-17 में हुनर हाट मेले का आगाज हुआ हो गया। मेले में देश के 31 राज्यों व यूटी के 720 से अधिक हुनरबाजों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। आज चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित इसका औपचारिक उद्घाटन किया वही इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हॉट मेले का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल हुरनबाजों से बातचीत करने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का भी स्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकली भी मौजूद रहेंगे।




















