
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर तत्काल फैसला लेने का दिया निर्देश
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका के मामले में तेजी से फैसला लेने का निर्देश दिया है, जो आठ साल से अधिक समय से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को कम करने के लिए केंद्र से उसकी दया याचिका पर तुरंत विचार करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने केंद्र को 30 अप्रैल तक याचिका पर फैसला लेने का निर्देश दिया है






















