
कल चंडीगढ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
💥 चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) : कल चंडीगढ शहर मे देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंच रहे है। वह कई करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी एक एडवाइजरी जारी की गई है। बताया गया है कि जन मार्ग पर जंक्शन नंबर 19 से 26 (सेक्टर 16/17 की सडक़) पर रि-कार्पेटिंग का काम चल रहा है। ऐसे में 15 अप्रैल तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जंक्शन नंबर 33 से 48 (सेक्टर 35/36 की सडक़) जन मार्ग पर भी रि-कार्पेटिंग का काम चल रहा है।




















