
पंजाब बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता)पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र PSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं फिलहाल डेटशीट थ्योरी परीक्षा के लिए जारी की गई है. 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से शुरू होगी और 19 मई तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे होगा। वहीं 12वीं के पेपर का समय दोपहर 2 बजे रखा गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा के बारे में विद्यार्थियों को बाद में सूचना दी जाएगी।




















