n
नवजोत सिद्धू के खिलाफ 34 साल पुराने रोड रेज मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नेता नवजोत सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सिद्धू के खिलाफ 34 साल पुराने रोडरेज मामले में आज दोपहर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बतां दे कि सिद्धू के खिलाफ रोडरेज का मामला साल 1988 का है। सिद्धू का पटियाला में कार से जाते समय 65 साल के गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उनके बीच हाथापाई भी हुई और बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।






















