खालसा कालेज में अमृतसर साहित्य उत्सव व पुस्तक मेला 2022 का छठा दिन
लेखिकाओं की कहानियों में महिलाएं ही नहीं समाज के मसलों की होती है बात : तृप्ता के सिंह
खालसा कालेज में साहित्य उत्सव पुस्तक मेला रहा नारी मन की बातों के नाम
अमृतसर 10 मार्च ( विश्व वार्ता)इसमें कोई दाे राय नहीं है कि कहानियां लिखने वाली लेखिकाएं अपनी कहानियों में समाज के अलग अलग मसलों की बात कर रही है। पर फिलहाल महिलाओं का अपनी समस्याओं के बारे लेखन का दायरा ही इतना बड़ा है कि अन्य मसले थोड़ा इंतजार कर सकते है। यह विचार कहानीकार तृप्ता के सिंह ने नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के सहयोग से करवाए जा रहे अमृतसर साहित्य उत्सव व पुस्तक मेला 2022 के छइे दिन औरत मन दिया बातां शीर्षक तले नारी कहानीकारों की पैनल चर्चा के दौरान प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि छोटी आयु में उनको जिंदगी के रहस्य में उलझना पड़ा। पर उन्होंने अपने सपने का कोना पकड़े रखा व अपने भीतर की लेखिका को तैयार किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि अपने सपनों को कभी भी पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। सपना सच करने की कोई भी उम्र नहीं होती। जैसे उन्होंने बड़ी उम्र में अपना सपना सच किया। कोई भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बचपन से अकेलापन व्यतीत किया। अकेलेपन ने उनके मन को बहुत प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि बराबरी की बातें जितनी मर्जी कर ले पर असल जीवन में महिला पुरुष की बराबरी नहीं है।

कहानीकार अरविंदर धालीवाल ने मन की बात करते हुए कहा कि चढ़दी आयु में मन के जो उन्माद थे वह उन्होंने अपनी लेखन के माध्यम से प्रकट किए। पर सृजन शुरू करने से पहले लंबा अध्ययन उनकी टेक बना। उन्होंने खूब साहित्य पढ़ कर सृजन की ओर कदम बढ़ाया। इसके लिए आज हम अपनी सृजन की आलोचना भी आप कर सकती है। उन्होंने कहा कि उरदू के अध्ययन ने कहानी सृजन में बड़ी भूमिका निभाई। साअदत हसन मंटो की कहानी ठंडा गोश्त उरदू में पढ़ने के बाद अपनी कहानी झांझर वाले पैर लिखी।
कहानीकार सरगी ने कहा कि मेरे घर में बातां भी थी, किताबें भी थी व किताबों जैसे लोग भी थे, जिन्होंने उन्हें कहानी लेखन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला द्वारा लिखी गई कहानी उसकी स्वयं जीवनी नहीं होती, बल्कि समाज का शीशा होता है। फ्राइड के हवाले से सरगी ने कहा कि लेखक का अवचेतन मन सृजनशील होता है। जिसमें साहित्यिक सृजन होती है। महिला व पुरुष की सामाजिक विभाजन भी वाजिब नहीं है।
कहानीकारी दीप्ति बबूटा ने कहा कि वह शुरू से ही सोचते थे कि वह दूसरों से अलग कैसे है। फिर उनको अहसास हुआ कि वह लेखक है व यही उनकी विलक्षणता है। उनके पिता कामरेड थे, घर का माहौल साहित्य व सृजन के लिए बढ़िया था। अपनी कहानी सृजन के बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि कहानी के मुख्य पात्र जरूरी नहीं है कि व्यक्ति ही हो। वह घर भी हो सकते है।
कश्मीरी कहानीकार सुरिंदर नीर ने कहा कि वे कश्मीर के उस क्षेत्र से आती है जहां पंजाबी भाषा को फैलाने का काम गुरुद्वारों ने किया। कालेज के अध्यापकों की प्रेरणा से उन्होंने लेखन शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने कश्मीर के हालात में महिलाओं की होनी को कहानी में उतारा। महिला पुरुष के जीवन में पृष्ठभूमि में रहती, पर जब पुरुष को मुसीबत आती है तो अगुआई भी करती है। आतंकवाद सिर्फ गोलियां बंदूक से नहीं होता। महिला घर में भी आतंकवाद झेलती है।
दूसरे सेशन में पंजाबी गल्प : सृजन व समीक्षा विषय पर पैनल चर्चा हुई। इस प्रोग्राम के संचालक डा. कुलवंत सिंह रहे। जबकि डा. महल सिंह ने अध्यक्षता की। इस विचार चर्चा में प्रसिद्ध आलोचक डा. हरिभजन सिंह भाटिया, प्रसिद्ध गलपकार बलदेव सिंह सड़कनामा व सफरनामकार जस मंड ने पंजाबी गलप की समीक्षा व सृजन के सफर को बारीकी से जांचा। उन्होंने पंजाबी कहानी व पंजाबी उपन्यास की समीक्षा के उतार चढ़ाव के बारे विस्तार सहित बताया। सभ्याचारिक प्रोग्राम की लड़ी में कालेज के विद्याथि्रयों ने लोक साज की जुगलबंदी पेश की तो दर्शकों को लोकधुन पर झूमने के लिए लगा दिया।
मेले के प्रबंधों की देखरेख कर रहे पंजाबी विभाग के मुखी डा. आत्म सिंह रंधावा ने कहा कि कल 11 मार्च को सुलगते समय का वृत्तांत : समकालीन पंजाबी कहानी विषय पर पैनल चर्चा होगी। इस चर्चा के संयोजक बलदेव धालीवाल होंगे। जबकि इस विचार चर्चा में पंजाबी कहानीकार अजमेर सिद्धू, देसराज काली, बलजीत रैना, डा. सुखपाल थिंद, भगवंत रसूलपुरी तथा दीप दविंदर शामिल होंगे। दोपहर एक बजे कंप्यूटर तकनीक व पंजाबी भाषा विषय पर गुरप्रीत सिंह लेहल व सीपी कंबोज विचार चर्चा करेंगे। दो बजे प्रसिद्ध वार्ताकार निंदर घुंगियानवी का रूबरू होगा व वह अपनी लोक गायकी का रंग भी पेश करेंगे। जबकि शाम के समय केवलधालीवाल की टीम द्वारा नाटक बसंती चोला पेश किया जाएगा।























