
पंजाब विधानसभा चुनाव मे 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुछ ही देर मे
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना आज होनी 66 स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 1304 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पंजाब में मतदान 20 फरवरी को हुआ था। राज्य में इस बार बहुकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।
पंजाब में ईवीएम के जरिये वोटिंग हुई। पोस्टल बैलेट के माध्यम से भी मतदान किया गया। मतगणना के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी होती है। सीलबंद ईवीएम को आज सुबह खोला जाएगा। आधे घंटे में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के दौरान केंद्र पर रिटर्निंग अफसर के अलावा प्रत्याशी, इलेक्शन व काउंटिंग एजेंट भी होते हैं।





















