
आज किसके सिर पर बंधेगा पंजाब का ताज
सीएम चन्नी, कैप्टन, भगवंत मान, सुखबीर किसे दिया पंजाब की जनता ने अपना वोट
पंजाब के नतीजो पर पूरे देश की निगाहें टिकी
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर मे आने वाले है, सभी पार्टियों के नेताओं की धडकने तेज हो गई है। पंजाब की जनता ने किसे 5 साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुना है इसका फैसला अभी कुछ ही देर मे हो जायेगा। वही दूसरी तरफ किसकी राजनीति पारी का अंत होगा यह भी आज पता चल जायेगा क्योकि इस बार पंजाब सूबे के चुनावो पर पूरे देश की निगाहे टिकी है। पंजाब कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट रोपड़ जिले में पड़ती है। इस सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। पटियाला शहरी सीट पर पंजाब के दो बार सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव मैदान में है। कांग्रेस से अलग होकर कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाई है। पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। वहीं धूरी से आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मान का मुकाबला कांग्रेस के विधायक दलवीर गोल्डी से है। वही लंबी से 5 बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल चुनाव मैदान में हैं। 94 वर्षीय बादल सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। वही जलालाबाद सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल चुनाव मैदान में हैं। वही अमृतसर ईस्ट सीट पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही नेता अभी तक एक बार भी चुनाव नहीं हारे हैं।





















