
जानिये आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब, हरियाणा व आसपास के राज्यो मे मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनो मे अब दिन में तेज धूप से तापमान में बढोतरी होने वाली है ऐसे में कहा जा सकता है कि अब गर्मी शुरू हो रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 30 डिग्री को छूने लगा है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है ।वीरवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।रविवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।रिपोर्ट वैभव शर्मा






















